फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over the robbery of eight lakhs from Petrol Pump Manager

पेट्रोलपंप मैनेजर से आठ लाख की लूट पर हंगामा, पुलिस गाड़ी की चाभी छीनी

Mon, 26 Apr 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the robbery of eight lakhs from Petrol Pump Manager
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तमंचे के बल पर बदमाशों ने असलहे के बल पर पेट्रोलपंप मैनेजर से आठ लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि महराजगंज कोतवाल शरद कुमार के आगे ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी की चाभी छीन ली। कोतवाल को खूब खरीखोटी सुनाई। आधा घंटे तक पुलिस के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीण लूट की घटना के बाद बरामद नकदी को पेट्रोलपंप मैनेजर को देने की बात कह रहे थे, जबकि पुलिस कोतवाली चलकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही रही थी। लोगों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पहुंचकर लूट की घटना की जांच की।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसढ़ी सागरपुर गांव स्थित मां वैष्णव पेट्रोल पंप का मैनेजर दिनेश कुमार अपने एक साथी के साथ सोमवार की दोपहर पंप का 8 लाख 20 हजार रुपया लेकर यूको बैंक की शाखा महराजगंज में जमा करने जा रहा था। वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि कुबना नैय्या नाले के पास जंगल के समीप एक बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे असलहा दिखाकर रोक लिया और रुपये से भरा बैग लूटकर आराम से फरार हो गए। हालांकि लुटेरे कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनकी बाइक खराब हो गई और वह उसे वहीं छोड़कर अलग-अलग दिशा में पैदल ही भागने लगे। इस बीच घटना की जानकारी आसपास के लोगों को भी हो चुकी थी। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से लूटे गए पैसे बरामद कर लिए।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण बरामद पैसे पेट्रोलपंप मैनेजर को देने की बात करने लगे। कोतवाल ने पेट्रोलपंप और ग्रामीणों से कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद पैसा वापस करने की बात कही। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने कोतवाल की गाड़ी की चाभी छीन ली। कोतवाल को खूब खरीखोटी सुनाई। कोतवाल के आगे ही ग्रामीण अभद्रता भी कर रहे थे। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर कोतवाल उन्हें शांत कराने का प्रयास करते रहे। आधा घंटे तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन होता रहा। बाद में समझाने पर लोग शांत हुए और गाड़ी की चाभी वापस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनो बदमाशों को नारायणपुर और मोन गांव के पास से बंदी बनाया। लूट की वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी श्लोक कुुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पकड़े गए लुटेरों से घटना की बाबत पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पेट्रोलपंप के मैनेजर के साथ लूट की घटना हुई थी, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इसमें रायबरेली शहर के रहने वाले शकील और ऊंचाहार के रहने वाले अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह और हमारी ओर से पुलिस टीम को 10-10 हजार रुपये ईनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed