फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   up health minister visit in raibaraily

जिला अस्पताल में करवाएं महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच

Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
up health minister visit in raibaraily
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में कई महीने से प्रसूताओं की अल्ट्रासाउंड जांच ठप होने और आधा किलोमीटर दूर बाजार से जांच करवाने के सवाल पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बोले कि जब तक यहां अल्ट्रासाउंड नहीं आता है, तब तक वहां (पुरुष अस्पताल) से जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव है। जल्द ही व्यवस्था करके महिला अस्पताल में प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएस और अन्य डॉक्टरों के साथ बात भी की और महिला अस्पताल में अल्ट्रसाउंड के लिए सोनोलॉजिस्ट और पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों की व्यवस्था जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला पुरुष अस्पताल पहुंचकर ओपीडी का हाल जाना। ओपीडी कक्षों में पहुंचकर डॉक्टरों से कोरोना से सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने टेलीमेडिसिन सेंटर, अल्ट्रासाउंड को भी देखा। वार्ड संख्या दो और तीन में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने भर्ती मरीजों के कोरोना जांच के लिए लगी ट्रूूनेट मशीन को भी देखा और सभी भर्ती मरीजों के जांच के निर्देश दिए। बाद में इमरजेंसी पहुंचकर व्यवस्था को देखा। यहां कोविड-19 से निपटने के बंदोबस्त को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। भर्ती प्रसूताओं से इलाज संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया कि महिला अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है, उन्हें बाजार में जाकर यह जांच करानी पड़ती है। सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित है। जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड अपने यहां कराते हैं। ओपीडी में आईं प्रसूताओं के पर्चे पर महिला डॉक्टर हमारे यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखती हैं तो महिला ओपीडी के मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच भी पुरुष अस्पताल में करवा देते हैं। शुक्रवार को निरीक्षण पर आए स्वास्थ्यमंत्री जय प्रताप सिंह ने भी जब तक महिला अस्पताल में सुविधा नहीं हो रही है तब तक पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने की बात कही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस महिला डॉ. रेनू वर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल के एक्सरे में काम करने वाले वार्ड ब्वाय में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने से कुछ ही देर पहले स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वे निरीक्षण के दौरान एक्सरे कक्ष के सामने ओटी और बगल में टेलीमेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया। हालांकि मंत्री के वापस लौटते ही अस्पताल के उस एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बताते हैं कि मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी संक्रमित वार्ड ब्वाय अस्पताल में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed