फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unrestricted movement in tehsil, social distancing is not followed

तहसील में बेरोकटोक आवाजाही, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

Sun, 19 Jul 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unrestricted movement in tehsil, social distancing is not followed
महराजगंज (रायबरेली)। कोरोना का खतरा महराजगंज तहसील पर भी मंडराता दिख रहा है क्योंकि यहां लोगों की बेरोकटोक आवाजाही बनी रहती है। आम दिनों की तरह ही भीड़ नजर आती है जिनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कतई नहीं हो पाता है। इस भीड़ में ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए घूमते रहते हैं। गमछा भी रहता है तो वह गले में पड़ा रहता है, नाक और मुंह खुले रहते हैं। तहसीलदार का कहना है कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

महराजगंज तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चकबंदी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय हैं। परिसर में ही लेखपाल, कानूनगो, अमीन आदि भी कामकाज करते हैं। तहसील में औसतन रोजाना दो से ढाई हजार लोग आते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ कंप्यूटरीकृत इंतखाब, खतौनी के काउंटर पर लगती है।
विज्ञापन

तहसील में प्रवेश के लिए छह गेट बने हुए हैं लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए आवागमन के लिए महज एक गेट ही खोला गया है। इसके बावजूद भीड़ पर कोई नियंत्रण नहीं है। गेट पर लोगों का परीक्षण करने के लिए एक स्वास्थ्य कर्मचारी कुछ दिन तो तैनात रहा लेकिन बहुत अधिक भीड़ बढ़ने पर यह कर्मचारी भी नदारद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है। इससे तहसील परिसर के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी सहमे रहते हैं। यह हाल तब है जब जिले के कई सरकारी कार्यालयों, थानों और अस्पतालों को कोरोना पॉजिटिव मिलन के कारण सील किया जा चुका है। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह का कहना है कि प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

अभियान चलाकर बिना मास्क बांधे लोगों पर कार्रवाई की जाती है। तहसील कर्मी अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। सभी लेखपालों, राजस्व संग्रह अमीनों और अधीनस्थों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दूसरों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed