फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unknown vehicle collision in the ambulance, including newborn three deaths

अज्ञात वाहन की टक्कर से एंबुलेंस के परखच्चे उड़े, नवजात समेत तीन की मौत

Tue, 06 Sep 2016 11:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision in the ambulance, including newborn three deaths
रायबरेली में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देररात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से प्राइवेट एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस पर सवार नवजात शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब जन्म के डेढ़ घंटे बाद नवजात शिशु की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे बैंती महिमा गांव निवासी बजरंग कुमार मिश्रा ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी मीना को प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना में भर्ती कराया था। जहां देर शाम को उसने पुत्री को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने नवजात शिशु की हालात गंभीर देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। परिवारीजन प्राइवेट एंबुलेंस से नवजात शिशु को लेकर लखनऊ जा रहे थे। एंबुलेंस पर बजरंग मिश्रा का भाई केशरी प्रसाद व उसकी माता कृष्णदेवी, नवजात शिशु, पड़ोसी पशुपतिनाथ व रामअचल यादव सवार थे। मीना सीएचसी में ही भर्ती थी।

देर रात लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग चिलौली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस पर सवार पशुपतिनाथ (35) पुत्र नंद कुमार निवासी पूरे बैती महिमा थाना धम्मौर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नवजात शिशु व रामअचल यादव की हैदरगढ़ सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। एंबुलेंस पर सवार केशरी प्रसाद एवं कृष्णावती गंभीर रूप से घायल हुए, जिनकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस चालक गुड्डू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर इन्हौंना चौकी इंचार्ज बी यादव फोर्स के साथ पहुंचे और शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा लोगों को लाभ देने में नाकाम साबित हो रही है। नवजात शिशु को लखनऊ ले जाने के लिए पीड़ित परिवार को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पाई। बाद में उसे प्राइवेट एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा था।


बजरंग मिश्रा का कहना है कि फोन मिलाने के बाद एंबुलेंस सेवा नहीं मिली। आधा घंटे बाद प्राइवेट एंबुलेंस मिली तो यह हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। किसी के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed