फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrollable car trampled three people standing on the side of the highway

बेकाबू कार ने हाईवे किनारे खड़े तीन लोगों को रौंदा

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car trampled three people standing on the side of the highway
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बेकाबू कार ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि बालक की मां समेत दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार सवार दंपती को हिरासत में ले लिया है।
जगतपुर के मोहनदास का पुरवा मजरे कुसुमी गांव निवासी पूनम सुबह किसी काम से अपने बेटे आदित्य (10) के साथ जगतपुर कस्बे आई थी।
चंदौली मजरे धर्मदासपुर गांव निवासी मीरा भी किसी काम से जगतपुर आई थी। उधर, कार सवार दंपती मिर्जापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। जगतपुर कस्बे के पास सड़क पर आए एक बच्चे को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े तीन लोगों को कुचलते हुए पलट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पूनम और मीरा को जिला अस्पताल भेजा गया। जगतपुर कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed