{"_id":"6212850b01281830a35bcbe3","slug":"unchahar-will-send-message-and-modi-raj-will-end-naresh-uttam-patel-raibaraily-news-lko618707643","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार से जाएगा संदेश और समाप्त होगा मोदी राज : नरेश उत्तम पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार से जाएगा संदेश और समाप्त होगा मोदी राज : नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ बहुत अन्याय किया है। डॉलर के दाम कहां पहुंच गए। महंगाई बढ़ गई है। किसानों की माली हालत खराब है।
पांच वर्षों तक किसानों की हालत देखने नहीं आए। आज चुनाव में मनोज पांडेय को हराने के लिए बड़े-बड़े मंत्री व नेता ऊंचाहार में उतर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह विधानसभा का नहीं देश का चुनाव है। यहीं से संदेश जाएगा और मोदी राज समाप्त होगा।
वह रविवार को ऊंचाहार के रोहनियां ब्लॉक में हनुमानगंज में सपा प्रत्याशी विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी और गरीबों का राज आएगा। लोगों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि हमारे पूर्वज डॉ. राम मनोहर लोहिया, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. रोशन सिंह ने देश में 200 वर्षों से राज कर रहे अंग्रेजों को भगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। किसानों का बिल माफ होगा। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने जनता से सपा प्रत्याशी को चुनाव जिताने का आह्वान किया।