{"_id":"6129277c8ebc3e6ee33a0143","slug":"unchahar-railway-crossing-will-be-closed-raibaraily-news-lko5930322146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग होगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज से आवागमन होने लगा है। बगल से सर्विस रोड भी निकली है जिस पर भारी ट्रैफिक रहता है। अब सर्विस रोड बंद करने के लिए क्रॉसिंग के दोनों ओर दीवार खड़ी की जानी है। इसके लिए 2 सितंबर से काम शुरू किया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए सुरक्षा की मांग की है।
नगर की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 44-ए पर बनाए गए ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो गया है। इसके नीचे कई बैंक, अस्पताल, कृषि बीज भंडार व पैथोलॉजी हैं। इन प्रतिष्ठानों और संस्थानों तक आने-जाने के लिए क्षेत्रीय लोग रेलवे क्रॉसिंग से होकर बनी सर्विस रोड का प्रयोग करते हैं।
रेलवे ने ओवरब्रिज शुरू होने के बाद क्रॉसिंग से आवागमन बंद करने का निर्णय लिया है। इसीलिए क्रॉसिंग के दोनों ओर दीवार बनाई जाएगी। इससे सर्विस रोड से सड़क यातायात रेलवे क्रॉसिंग पार नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने 2 सितंबर से क्रॉसिंग के पास दीवार बनाने का काम शुरू करने की योजना तैयार की है। इस संबंध में एसडीएम और कोतवाली को सूचना भेज दी है ताकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मुहैया हो सके।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. सईद ने बताया कि रेलवे ने ओवरब्रिज चालू होने के बाद क्रॉसिंग की सर्विस रोड बंद करने का निर्णय लिया है। इस पर 2 सितंबर से दीवार बनाने की योजना है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है।
ऊंचाहार क्रॉसिंग की सर्विस रोड से हर रोज लगभग ढाई हजार लोग गुजरते हैं। वजह यह कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ कई प्रतिष्ठान, सरकारी संस्थाएं संचालित हैं। कस्बे वासियों और क्षेत्रीय लोगों का आना-जाना रहता है जो सर्विस रोड से ही निकलते हैं।
ओवरब्रिज से होकर आने-जाने में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। सर्विस रोड से पैदल राहगीर, साइकिल और बाइक सवार के साथ ही छोटे चौपहिया वाहन भी निकलते हैं। दीवार खड़ी होने से सर्विस रोड से क्रॉसिंग पार नहीं कर सकेंगे। लोगों को ओवरब्रिज से ही आवागमन करना होगा जिससे दिक्कतें बढ़ेंगी।
इसके पहले भी सर्विस रोड को बंद करने का निर्णय लिया गया था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन से सर्विस रोड बंद न करने की गुहार लगाई थी। इस वजह से उस समय रेलवे को पीछे हटना पड़ा था। अब फिर रेलवे ने सर्विस रोड पर आवागमन बंद करने के लिए क्रॉसिंग पर दीवार बनाने की योजना तैयार की है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की समस्या और विरोध की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने रेलवे को दीवार निर्माण के समय सुरक्षा देने से मना कर दिया है। एसडीएम ने रेलवे को काम शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने की सलाह दी है। बैठक में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि रेलवे को अभी सुरक्षा देने से मना कर दिया गया है। रेलवे को पत्र भेजकर पहले स्थानीय लोगों की बैठक बुलाने को कहा गया है।