फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unchahar-Amethi rail line proposal not passed

ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन का प्रस्ताव नहीं हुआ पास

Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Unchahar-Amethi rail line proposal not passed
ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन बनने की संभावना पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि अमेठी-ऊंचाहार रेल लाइन का प्रस्ताव जरूर था, जो पास नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को प्रयागराज से रायबरेली जाते समय ऊंचाहार स्टेशन पर निरीक्षण के लिए रुके जीएम से अमेठी-ऊंचाहार रेल लाइन के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रेल लाइन का प्रस्ताव पास नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन यूपीए सरकार में प्रस्तावित की गई थी। यूपीए के सत्ता से बाहर होते ही यह प्रस्ताव अधर में लटक गया था। हालांकि जीएम ने कहा कि इस रेल लाइन परियोजना पर भविष्य में विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के लिए कराए गए सर्वे में अनुमान के हिसाब से ट्रैफिक कम होने की बात सामने आई थी। रेट ऑफ रिटर्न भी नहीं मिल पा रहा था।
भविष्य में इसका दोबारा आकलन कराया जाएगा। यदि ट्रैफिक अनुपात सही होगा तो इस रूट पर रेल लाइन पर विचार किया जा सकेगा।
ऊंचाहार स्टेशन से बाहर निकलकर जीएम ने परिसर का निरीक्षण भी किया। वापस प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
स्टेशन मास्टर कैलाश बाबू से प्लेटफॉर्म व गाड़ियों की क्रॉसिंग में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा। जीएम के साथ मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जीएम ने यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा है।
जीएम के आने से पहले तक चलती रहीं तैयारियां
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर जीएम के आने से पहले तक तैयारियां चलती रहीं। करीब पौन घंटे की देरी से ऊंचाहार पहुंचे जीएम ने निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की।
जीएम को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिले, इसके लिए स्टेशन परिसर को साफ-सफाई कर चमका दिया गया। कई महीनों से खराब पड़ी ट्यूबलाइटें भी सही करा दी गईं। यही हाल रायबरेली स्टेशन का भी रहा, जहां स्टेशन को चमका दिया गया।
कार्यों की धीमी रफ्तार पर उठाए गए सवाल
रायबरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के सामने रायबरेली जंक्शन में चल रहे कार्यों की धीमी रफ्तार और यात्री सुविधाओं को लेकर कुछ सवाल उठाए गए। जीएम को 20 मिनट रुकना था, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं रुके। सिर्फ नए बनाए गए पैनल को देखने पहुंचे और फिर गाड़ी में बैठ गए।

इसी बीच नए प्लेटफार्म पर टिनशेड न लगा होने समेत अन्य सुविधाओं, फुट-ओवरब्रिज, मल्टीप्लेक्स कांप्लेक्स को लेकर सवाल पूछे गए। जीएम ने जवाब दिया कि प्रक्रिया चल रही है। सारे काम पूरे होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा समेत अन्य मंडलीय अफसरों के साथ जीएम ने अपने दो दिवसीय दौरे में दूसरे दिन प्रयाग से निरीक्षण शुरू किया। जीएम ने विकास कार्यों तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय में उचित मानकों के आधार पर पूरा कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed