{"_id":"20dd8ed4e33b19677e489fe753529c46","slug":"two-women-killed-in-accidents-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में गिट्टी लदे ट्रक ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। बुजुर्ग महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय और दूसरी महिला ने घटनास्थल पर दम तोड़ा।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के धुराई गांव निवासी कैलाशा देवी (60) का बड़ा बेटा राजाराम बीमार था। बुधवार सुबह कैलाशा बेटे राजाराम का इलाज कराने के लिए छोटे बेटे रामसजीवन को बुलाने उसके घर जा रही थी।
प्रधान लोधेश्वर के दरवाजे पर उसका ही चालक ट्रैक्टर पीछे कर रहा था। इसी दौरान जोरदार टक्कर लगने से कैलाशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला को सीएचसी के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। थानेदार आरपी रावत का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जायस कोतवाली क्षेत्र में जायस-जगदीशपुर रोड पर मौलवी कला गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के कमई विराज निवासी नईमुलनिशा (45) को रौंद दिया।
नईमुलनिशा जायस अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई थी। यहां से मौलवी कला गांव अपने एक अन्य रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इस दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि मृतका के देवर मो. आसिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे ओदऊ मजरे गोविंदपुर माधव निवासी संजय और पीरबक्श बाइक से डलमऊ से गांव जा रहे थे। मलियापुर गांव के पास मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
उधर लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
खीरों थाना क्षेत्र के शीतलाबक्शखेड़ा गांव निवासी गंगाराम साइकिल से घर जा रहा था। गांव के पास उसे एक कार ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
पूरे कुमेदा निवासी नितिन सिंह और सफीपुर बेहटा निवासिनी रोहिनी भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।