{"_id":"b63088a7cad88525981a6f01459ebd65","slug":"two-transformers-failure-400-homes-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रांसफार्मर खराब, 400 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रांसफार्मर खराब, 400 घरों की बिजली गुल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिंहपुर के मियां का पुरवा और खारा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 400 घरों की बत्ती गुल हो गई है। दोनों ट्रांसफार्मरों को कॉर्पोरेशन के कर्मचारी उतरवाकर ले गए, लेकिन अभी तक बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया।
इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। मियां का पुरवा में दो माह और खारा गांव में एक पखवारे से समस्या है। इससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
मियां का पुरवा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। इससे करीब 250 कनेक्शन हैं। दो महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत के बाद पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी ट्रांसफार्मर उतरवाकर ले गए, लेकिन अभी तक बदलकर नया नहीं लाए।
ऐसे में लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है। यही हाल खारा का है। यहां 63 केवीए ट्रांसफार्मर से 150 कनेक्शन हैं। ठीक कराने के लिए कर्मचारी ले गए, पर अभी लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन
फुरकान, सलमान, गुड्डू, गोविंद साहू, वसीम, बिन्नू, सुल्तान, राजीव, सगीर ने बताया कि ट्रांसफार्मर जानबूझ कर नहीं बदले जा रहे जबकि इसकी कई बार शिकायत की गई।
जेई मनीष मौर्या ने बताया कि स्टीमेट बनाकर भेजा है। स्टोर में अभी ट्रांसफार्मर नहीं है। ट्रांसफार्मरों के आने पर बदल दिया जाएगा।