{"_id":"50369038dd91a3196b14b6a7dad1f7e3","slug":"two-teachers-suspended-three-s-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित, तीन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित, तीन का वेतन रोका
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने शनिवार को बछरावां व महराजगंज क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलीं तो दो शिक्षक निलंबित किए गए और तीन का वेतन रोका गया।
बीएसए ने सुबह साढ़े दस बजे बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल गौतमखेड़ा का निरीक्षण किया तो स्कूल में ताला लटकता मिला। लोगों ने बताया कि स्कूल खुला ही नहीं।
बीएसए ने शिक्षिका प्रतिमा देवी व प्रमोद कुमार द्विवेदी को निलंबित करने का आदेेश दिया है। प्राथमिक स्कूल मलपुर का निरीक्षण किया तो यहां हेडमास्टर चेतना चौधरी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
रजिस्टर को देखा तो उसमें बीईओ की बैठक में शामिल होने की बात लिखी थी। बीईओ बछरावां से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने किसी तरह की बैठक होेने से साफ इंकार किया।
बछरावां क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कुसुलीखेड़ा में हेडमास्टर निरंकार शुक्ला गायब मिले। बीएसए ने बताया कि वे बीती चार जुलाई से अनुपस्थित हैं।
महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल बलेथू में शिक्षक चंदन कुमार सोनकर गायब मिले। बीएसए ने तीनों शिक्षकों का वेतन रोकते हुए नोटिस देने का आदेश दिया। प्राथमिक स्कूल जिहवा में स्थिति ठीक मिली। टीचर डायरी अधूरी मिली। उसे दुरुस्त करने के आदेश दिए।