फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two teachers of all secondary schools will become yoga instructors

सभी माध्यमिक स्कूलों के दो शिक्षक बनेंगे योग प्रशिक्षक

Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two teachers of all secondary schools will become yoga instructors
रायबरेली। योग सप्ताह 14 से 21 जून तक मनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी रूपरेखा बना ली है। इस संबंध में राजकीय हाईस्कूल सनही के प्रधानाचार्य जय सिंह को नोडल और माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल को सह नोडल नामित किया गया है। ये दोनों योग सप्ताह की गतिविधियों का अनुश्रवण करेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो बाद में अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि प्रत्येक 10 विद्यालयों में एक प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है, जो अपने आवंटित विद्यालयों से दो-दो अध्यापकों को 16 जून को सुबह 5.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में उपस्थित कराएंगे। इन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अपने विद्यालयों में 17 से 21 जून तक छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देंगे। इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट भी डीआईओएस कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शहर के पांच माध्यमिक विद्यालयों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज और लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज के 10-10 शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 14 से 21 जून तक सुबह 6.30 बजे इंदिरा उद्यान में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जहां योग सप्ताह के तहत संचालित गतिविधियों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने भी बनाई रूपरेखा
अमृत योग सप्ताह के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने भी रूपरेखा बना ली है। इंदिरा उद्यान में 14 जून को सुबह 6.30 बजे शुभारंभ होगा, जिसमें नगर क्षेत्र, अमावां व राही विकास क्षेत्र के शिक्षक भाग लेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 जून को विद्यालयों में एसएमसी की बैठक कर योग का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 17 जून को प्रत्येक विद्यालय से बुलाए गए एक-एक शिक्षक को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालय में बच्चों व स्टाफ को 17, 18, 20 जून को योगाभ्यास कराएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed