फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two shops closed, 58 liter mustard oil seized in raid

छापे में दो दुकानें बंद कराई, 58 लीटर सरसों का तेल सीज

Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two shops closed, 58 liter mustard oil seized in raid
रायबरेली। शिकायत के बाद मंगलवार को गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कोंसा गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारा। बिना लाइसेंस के दुकानें मिलने के बाद दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

दोनों दुकानों से 58 लीटर संदिग्ध सरसों का तेल सीज करने के साथ ही दो नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सरेनी क्षेत्र में भी बिना लाइसेंस के एक दुकान मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ राजेश तिवारी की टीम ने मंगलवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा में मोहित कुमार और मंजेश कुमार की दुकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सरसों तेल का नमूना संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों दुकानों से करीब 8700 रुपये कीमत का 58 लीटर सरसों तेल सीज कर दिया। एफएसओ राजेश तिवारी ने दोनों दुकानों से सरसों तेल का एक-एक नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
दुकानों को लाइसेंस जारी न होने तक बंद करा दिया गया। इसके अलावा सरेनी क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस न मिलने पर दुकान के संचालक पवन को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया।

एफएसओ रमाशंकर पटेल ने मंगलवार को मिठाई दुकानदार के खिलाफ एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमा कर दिया है। बताते हैं कि लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ ऐहार स्थित रमाशंकर की दुकान से बर्फी का नमूना भरा गया था। जांच में नमूना फेल आने के बाद एफएसओ ने जुर्माने के लिए मंगलवार को मुकदमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed