फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two real sisters died due to eating salty and biscuits

लाई-नमकीन व बिस्कुट खाने से दो सगी बहनों की मौत, एक गंभीर

Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters died due to eating salty and biscuits
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा इनायतुल्लापुर (पट्टी) गांव में लाई-नमकीन और बिस्कुट खाने के बाद दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आननफानन घरवालों ने दोनों बहनों के शवों का गंगा की रेत में अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना पाकर एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ डलमऊ अशोक सिंह गंगा घाट पहुंचे। इसके बाद दोनों शवों को रेत से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर, दुकानदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जा इनायतुल्लापुर (पट्टी) गांव निवासी नवीन कुमार सिंह की बेटियों परी (9), विधि (7) व पीहू (5) ने शनिवार सुबह लाई-नमकीन व बिस्कुट खाया। खाते ही तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चियां उल्टी करने लगीं। उनकी हालत देख घर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। जबकि परी व विधि को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायबरेली जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में परी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि विधि का एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
मौत के बाद परिवारीजनों ने दोनों बच्चियों के शवों को गंगा घाट पर ले जाकर रेत में दबाकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम ऊंचाहार विनय मिश्रा गांव पहुंचे।
एसडीएम के साथ सीओ अशोक सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह ने गंगाघाट पहुंचकर रेत में दफन दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लाई खाने के बाद दो बच्चियों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। एक बच्ची का नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि नवीन किसान है। उसके चार बच्चों में तीन लड़कियां हैं। सबसे छोटा पुत्र अभी डेढ़ साल का है।

शुक्रवार को जमुुनापुर से खरीदा था लाई-नमकीन व बिस्कुट
बच्चियों के पिता नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम को ही जमुनापुर बाजार स्थित रमेश कुमार की दुकान से लाई-नमकीन और बिस्कुट खरीदा था। बिस्कुट और नमकीन ब्रांडेड कंपनी के थे। जबकि लाई की पैकिंग नहीं थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि किसी की समझ में नहीं आ रहा कि लाई-नमकीन और बिस्कुट खाने से ही बच्चियों की हालत इतनी खराब कैसे हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed