फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two people, including teenager, died due to wall falling during rain

बारिश के दौरान दीवार गिरने से किशोर समेत दो की मौत

Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people, including teenager, died due to wall falling during rain
रायबरेली में शुक्रवार को अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बख्तावर गांव में दीवार गि? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर में शुक्रवार की सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को पसीना छूटा। इस दौरान दो जगह दीवार गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश के चलते थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। बलेथा मजरे देहली गांव निवासी सत्यनारायण (74) बरसात बंद होने के बाद गोबर लेकर घूरे में डालने जा रहा था। गांव के ही हेमराज रावत की दीवाल भरभरा करके उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर मलबा साफ कर उनको बाहर निकाला तो उनके सांसे थम चुकी थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे बख्तावर मजरे पेंडारा निवासी विनोद यादव का पुत्र 12 वर्षीय पुत्र विकास नित्यक्रिया के लिए बाहर गया था। तभी जिस दीवार के पास खड़ा था। वह दीवार भरभराकर गिर गई। इससेविकास की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवरतनगंज अजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार तिलोई विवेक त्रिवेदी एवं क्षेत्रीय लेखपाल मानस शुक्ल ने बताया कि मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed