फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two people died in road accidents, 43 injurd

सड़क हादसों में दो मरे, 43 घायल

Sat, 29 Aug 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए। ये घटनाएं डलमऊ, महराजगंज कोतवाली, मिल एरिया और फुरसतगंज थाना क्षेत्रों में हुई।
विज्ञापन


कोई रक्षाबंधन पर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था, तो कोई पूर्णिमा पर गंगा  स्नान करने। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, बलीपुर निवासी राज बहादुर (60) की ससुराल गदागंज के खजुरी अंबारा में है। शनिवार को रक्षाबंधन पर वह राखी लेकर साइकिल से ससुराल गया था।
विज्ञापन


 वहां से लौटते समय डलमऊ-जगतपुर रोड पर संतपुर गांव के पास बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, ओथी निवासी आशा देवी रक्षाबंधन पर सुबह अपने देवर महेंद्र के साथ बाइक से बेटी आकांक्षा और बेटे अभिषेक को लेकर मोहनगंज के शाहमऊ गांव अपने मायके जा रही थी।

बछरावां रोड पर सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें अभिषेक (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा, उसका देवर, बेटा और दूसरी बाइक पर सवार अनूप कुमार घायल हो गए। पुलिस ने अनूप को हिरासत में ले लिया है।

अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक, मिल एरिया के पूरे भुंड मजरे अमावां गांव के करीब 25 ग्रामीण शुक्रवार की रात पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से डलमऊ जा रहे थे।

रायबरेली-फैजाबाद मार्ग पर तकिया चौराहे के पास कार की टक्कर से ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंसा हुक टूट गया। तेज झटके के साथ ट्रॉली अलग हो गई और उसमें सवार कुछ लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे में 20 लोगों को चोटें आई। गीता, ललिता, कमला, नयिका, कौशल्या, जुगना, रामसेवक, मनीषा, रीती को सीएचसी ले जाया गया। जहां रामसेवक और ललिता को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं अन्य घायल घटनास्थल से ही अपने-अपने घर लौट गए। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर तेंदुआ चौराहा के पास शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरा लोडर खड्ड में पलट गया।


लोडर में जायस के पूरे अजीन मजरे बहादुरपुर की करीब 30 महिलाएं और पुरुष बैठे थे। इनमें से संतोष कुमार, फूल कुमार, करन, हेमराज, धनराजा, विकास, शोभा, राकेश, अजय, रामप्रसाद, सोनिया, लालता, अर्जुन, ब्रजनाथ, ओमप्रकाश, बुधाना समेत 19 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed