हादसों में दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, मिश्रखेड़ा मजरे कालूपुर निवासी अमरेश प्रताप (40) पुत्र श्रीराम उन्नाव जिले के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन में शिक्षक था।
वर्तमान समय में अमरेश लालगंज में मकान बना कर अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चों अश्विन प्रताप (7) और अभिनव प्रताप (3) के साथ रहता था। उसका छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सीतापुर में तैनात है। शनिवार को अमरेश उन्नाव जनपद के गांव मलौना अपने साले की शादी में शामिल होने गया था।
जहां से रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी बाइक से वापस लालगंज जा रहा था। सेमरी-लालगंज मार्ग पर स्थित गौतमन खेड़ा के सामने रायबरेली डिपो की बस के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।
यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार संजय सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चौकी क्षेत्र के पूरे मकंदी मजरे बारा गांव निवासी हंसराज यादव अपने चाचा के लड़के आशीष के साथ शनिवार को डीह थाना क्षेत्र के पूरे मर्दन गांव एक शादी समारोह में गए थे। देर रात बाइक से दोनों लौट रहे थे।
परशदेपुर-अठेहा रोड पर निनावा गांव से पहले ही पानी की टंकी के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से हंसराज की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल आशीष को डीह अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सलोन चरन सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।