{"_id":"8be3ac35ca707441e719c5290d9efe21","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहनों ने ली दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहनों ने ली दो लोगों की जान
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में हुए सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जगतपुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से ग्रामीण ने दम तोड़ा, जबकि गुरुबख्शगंज क्षेत्र में बाइक सवार सफाई कर्मी की ट्रक से टकराने पर जान चली गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। सफाई कर्मी हेलमेट नहीं लगाए था, वरना उसकी जान बच जाती।
जगतपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी बजरंगी पाल (42) मंगलवार की देर शाम अपने भाई का इलाज कराने जगतपुर आया था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पार करके मेडिकल स्टोर में दवा लेने जा रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ कमलेश पांडेय ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया। बाइक पर सवार दो युवक भाग गए। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर सांपों गांव निवासी सुरेश सैनी (40) हरचंदपुर में सफाई कर्मी था। सोमवार की रात गुरुबख्शगंज कस्बे से बाइक से घर जा रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था।
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कस्बे से कुछ आगे सामने से एक कार आ गई। लाइट आंखों में पड़ने के कारण वह गाड़ी संभाल नहीं सका और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया।
इससे सुरेश की मौत हो गई। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि सुरेश हेलमेट नहीं लगाए था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।