फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two lakh rupees robbed from a young man

युवक से बदमाशों ने लूटे दो लाख

Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees robbed from a young man
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लाख की नकदी लूट ली। घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि वह बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक की शाखा रहवां से सोमवार दोपहर बाद पैसा लेकर घर जा रहा था। अंगूरी गांव के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाश उसकी बाइक से दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि थाने पर घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed