फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two injured, including a doctor, in an accident on the Ganga Expressway

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में चिकित्सक समेत दो घायल

Thu, 08 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two injured, including a doctor, in an accident on the Ganga Expressway
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर मवई के पास बुधवार को एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चिकित्सक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के चंदौली निवासी चिकित्सक डॉ. अशरफ (32) पुत्र एसयू खान परिवार के साथ राजस्थान से घर लौट रहे थे। परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों से आ रहे थे। डॉ. अशरफ के साथ परिवार के ही माज (24) पुत्र तुफैल भी कार में सवार थे। मवई के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


डॉ. अशरफ के पिता एसयू खान ने बताया कि उनकी कार आगे चल रही थी। बेटा दूसरी कार से पीछे आ रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर वह करीब 40 किमी वापस लौटे। यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed