{"_id":"60b5268c8ebc3e3ba20681c7","slug":"two-five-liter-concentrators-installed-at-maharajganj-chc-raibaraily-news-lko580418635","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज सीएचसी में लगे पांच-पांच लीटर के दो कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज सीएचसी में लगे पांच-पांच लीटर के दो कंसंट्रेटर
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। सीएचसी मुख्यालय पर गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। सोमवार को सीएचसी को पांच-पांच लीटर क्षमता के दो कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। कंसंट्रेटरों को अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन की देखरेख में सीएचसी में लगवा भी दिया गया।
सीएचसी महराजगंज में आठ ऑक्सीजन सिलेंडर पहले से उपलब्ध हैं लेकिन उनके खाली हो जाने पर ऑक्सीजन भरने की समस्या थी। अधीक्षक ने इस बात को लेकर सीएमओ से लिखा पढ़ी की थी। उसका परिणाम निकला कि सोमवार को सीएमएसडी के माध्यम से कंसंट्रेटर महराजगंज पहुंचकर लगवा दिए गए हैं।
इस मौके पर डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. अनिल भारद्वाज, डॉ. भावेश कुमार, डॉ. पीके श्रीवास्तव व चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।