{"_id":"622257173496d82bac13633e","slug":"two-factions-clashed-in-the-dispute-of-tolerance-raibaraily-news-lko620360634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहन के विवाद में दो गुट भिड़े, प्रधान समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहन के विवाद में दो गुट भिड़े, प्रधान समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खेरवा मजरे मुरैनी गांव में सहन की जमीन को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी गई है।
गांव के तालाब के किनारे खाली जमीन पर दो पक्ष कब्जे की कोशिश कर रहे थे। ग्राम प्रधान दीपू की मौजूदगी में जमीन पर फैसला होना था। इस दौरान कहासुनी होने लगी जो मारपीट में बदल गई।
ग्राम प्रधान पर भी हमला हुआ। बीच बचाव करने में अधिवक्ता रणविजय सिंह भी हमलावरों के निशाने पर आए। ग्राम प्रधान ने गांव के शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बेबी सिंह तथा भारत सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से धीरेंद्र सिंह ने गांव के ही रणविजय सिंह, रामचंद्र यादव, अजमेर सिंह व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।
बताया कि बीच बचाव करने पर उसके भाई शैलेंद्र को भी पीट दिया गया। धीरेंद्र ने घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उधर, अधिवक्ता की पिटाई से तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सभी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।