{"_id":"5e0ce8c48ebc3e87e021aad7","slug":"two-died-in-road-accident-raibaraily-news-lko500782560","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौदा, दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौदा, दो मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। घटना की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। रात का अंधेरा होने के कारण चालक वाहन लेकर भाग गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो युवकों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। नए साल की खुशियां दो परिवारों के लिए गम में तब्दील हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मोती का पुरवा मजरे हाजीपुर गांव निवासी रतनलाल (32) अपनी बाइक से गांव के ही भागीरथ (33), संदीप (25) के साथ निमंत्रण जाने के लिए घर से निकले थे।
रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर अलीपुर आइमा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदते हुए भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दूर जा गिरे। हादसे में रतनलाल, भागीरथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे अटौरा चौकी प्रभारी कमलेश सिंह ने घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। तीनों के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ।