फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two died from Corona, three positive including newborn

कोरोना से दो की मौत, नवजात समेत तीन पॉजिटिव

Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, three positive including newborn
रायबरेली। केजीएमयू लखनऊ में कीमोथेरेपी कराने के दौरान कोरोना संक्रमित हुआ कैंसर पीड़ित और टीबी से ग्रसित पॉजिटिव मरीज गुरुवार को जंग हार गए। एक मरीज की गुरुवार को तड़के एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

संक्रमित होने के बाद लखनऊ ले जाते समय दूसरे मरीज की मौत हो गई। वहीं तीन दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद गुरुवार को नवजात कोरोना संक्रमित पाया गया। एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

उसकी मां और दादी पहले से ही संक्रमित है। ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर प्रधान समेत दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें एक मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निराला नगर के रहने वाला 55 वर्षीय अधेड़ कैंसर पीड़ित था। वह 25 जून को भी वह केजीएमयू लखनऊ कीमोथेरेपी कराने के लिए गया था। उसी दौरान वह किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गया था।
आशंका के तौर पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। 04 जुलाई को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। पहले से कैंसर पीड़ित होने के कारण उसे एसजीपीजीआई लखनऊ में बने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
ऊंचाहार क्षेत्र के मीरा सवैया गांव के एक अधेड़ की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। टीबी से ग्रसित होने के कारण उसकी हालत पहले से ही खराब थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीज की एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गुरुवार को संक्रमित मिलने के बाद लखनऊ ले जाते समय दूसरे मरीज की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित पांच गंभीर रोगियों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में तीन दिन पहले शहर के शक्तिनगर की महिला का प्रसव हुआ था। प्रसव से पहले प्रसूता और उसकी सास की कोरोना जांच जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से कराई गई थी।
दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नवजात का सैंपल भी जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया था। गुरुवार को नवजात की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। नवजात और उसकी मां को निजी अस्पताल से रॉयन स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है।
इसके अलावा ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर प्रधान की भी रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। लालगंज क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव निवासी 12 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसे लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है।
प्रधान को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद जमुनापुर और अंबारा पश्चिम गांव को सील कर दिया गया है। गांवों में लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए शुरू किए गए कोविड सर्विलांस अभियान में अब तक जिले में 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में गुरुवार को भी टीमों ने पहुंचकर लोगों की सेहत जांचने के साथ ही गंभीर रोगियों और वृद्धों की सूची तैयार की।
बुखार, खांसी और सांस लेने की समस्या वाले लोगों को भी चिह्नित किया गया। शहरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय के नेतृत्व में टीमों ने तुलसीनगर, खसपरी, बहराना, इंदिरा नगर आदि मोहल्लों में लोगों की स्क्रीनिंग की।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जगतपुर संजीव गुप्ता के नेतृत्व में भी टीमों ने क्षेत्र के गांवों में पांच हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लाकों के गांवों में भी स्क्रीनिंग का काम जारी रहा। दिनभर में करीब सवा तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी मां और दादी की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा और मरीज कोरोना के पाए गए हैं।
सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। लालगंज क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव में एक 14 वर्षीय किशोर जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके सीधे संपर्क में आए कुल 11 लोगों को एलपीएस में क्वारंटीन किया गया है।

प्रशासन ने संक्रमित पाए गए किशोर के घर को बैरिकेड करते हुए हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया के 05 जुलाई को अंबारा पश्चिम में 50 लोगों की रेंडम सैंपलिंग के दौरान किशोर का भी सैंपल लिया गया था। जिसकी बुधवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed