{"_id":"57a0e02a4f1c1b5a7b2b9feb","slug":"two-days-in-the-dark-a-thousand-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से अंधेरे में एक हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से अंधेरे में एक हजार उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : getty images
अमावां ब्लॉक क्षेत्र के सिंधौना उपकेंद्र की हालत दयनीय है। यहां के उपकरण जर्जर हो गए हैं। आए दिन फाल्ट बना रहता है। हालत यह हैं कि दो ट्रॉलियों से तीन फीडरों की आपूर्ति की जा रही है। दो दिन से से अमावां और चांदपुर फीडर पूरी तरह से बंद है।
इससे करीब एक हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल है। अवर अभियंता और सहायक अभियंता उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं। कब बिजली आएगी। सही जानकारी कोई नहीं दे रहा है। सिधौना उपकेंद्र से तीन फीडर उदवापुर, अमावां, चांदपुर से बिजली की आपूर्ति होती है।
चार दिन पहले उदवापुर फीडर की ट्रॉली खराब हो गई थी। ट्रॉली को बदलवाने को टेक्नीशियन को बुलाया गया। किन्हीं कारणों से उदवा फीडर की ट्रॉली को बाहर कर दिया गया। अमावां फीडर की ट्रॉली को उदवापुर फीडर में लगा दिया, जबकि चांदपुर और अमावां को एक ट्रॉली से आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोमवार को आपूर्ति शुरू होते ही सतांव फीडर में फाल्ट आ गया। इससे अमावां और चांदपुर फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इन दोनों फीडरों से करीब एक हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। उपभोक्ता राजा, दिनेश कुमार, संतोष, शिव बहादुर, ने बताया कि सिंधौना उपकेंद्र के उपकरण जर्जर हो गए हैं।
इससे यहां आए दिन समस्या बनी रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एसडीओ और जेई उपभोक्ताओं का फोन तक उठाना उचित नहीं समझते है। पावर कॉर्पोरेशन के प्रति लोगों में नाराजगी है।
कहा कि यदि जल्द आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि फीडर की ट्रॉली में खराबी आने के चलते समस्या आई है। मरम्मत करायी जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।