फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two criminals arrested in Topten's list in encounter

मुठभेड़ के दौरान शहर के टॉपटेन सूची में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in Topten's list in encounter
रायबरेली में पकड़े गए शातिर अपराधियों के साथ एसपी सुनील कुमार सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान टॉपटेन सूची में शामिल दो इनामी अपराधियों को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। इनके पास से दो असलहा, कारतूस और बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के राजघाट के पास रात में चार अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख अपराधियों ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। बचाव के लिए पुलिस ने भी फायर किया।
विज्ञापन

हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने घेराबंदी को दो अपराधियों को दबोच लिया, जबकि दो साथी फरार हो गए। एसपी ने बताया कि अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी अनिल दुबे और मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी करन सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के मटिहा निवासी सुभाष कश्यप, कृष्णा नगर करकटी निकट गल्ला मंडी निवासी सचिन सोनकर फरार हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी अनिल और करन सोनकर सदर कोतवाली पुलिस की टॉपटेन सूची में शामिल हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

अनिल के खिलाफ नौ, जबकि करन के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि 27 मई 2019 को गल्ला मंडी के पास दोनों अपराधियों ने गौरव सोनकर व उसके भाई की जमकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed