{"_id":"5eff79348ebc3e42e04ec1d6","slug":"two-corona-patients-village-seal-raibaraily-news-lko5290334145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की निजी लैब से निकले दो कोरोना मरीज, गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की निजी लैब से निकले दो कोरोना मरीज, गांव सील
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में निजी पैथालॉजी की जांच में कोरोना के दो और संक्रमित मिले हैं। इसके एक बछरावां क्षेत्र के सेहंगो पश्चिम और दूसरा शिवगढ़ क्षेत्र के गोपालपुर मजरे सीवन गांव का रहने वाला है। सेहंगो का संक्रमित मरीज लखनऊ में ही रिपोर्ट आने के बाद भर्ती हो गया है, जबकि गोपालपुर के युवक को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आए पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। दोनों ही गांवों को सील किया गया है।
शिवगढ़ क्षेत्र के गोपालपुर मजरे सीवन गांव का युवक दिल्ली से कई दिन पहले आया था। आशंका होने पर उसने लखनऊ की एक निजी प्रयोगशाला में सैंपल देकर कोरोना की जांच कराई। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके संपर्क में आए पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने गांव के रास्तों को सील करा दिया है। उधर बछरावां क्षेत्र के सेहंगो पश्चिम गांव का रहने वाला युवक वर्तमान समय में लखनऊ में रह रहा है। उसने भी लखनऊ में ही निजी प्रयोगशाला से कोरोना की जांच कराई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। उसे लखनऊ में ही भर्ती कराया गया है। बछरावां थाने की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम न गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर के बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बछरावां सीएचसी और पटेल नगर को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को सीएचसी में ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। साथ ही पटेल नगर में सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए परिवार के लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।
डीह क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव में कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को फिर गांव पहुंची। डॉ. देवानंद, डॉ. संजीत विश्वास, डॉ. राजेश की टीम ने 60 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए। सभी के सैंपलों को जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर 60 और लोगों के सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है।
निजी लैब की जांच में जिले के रहने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक संक्रमित लखनऊ में ही रहता है। उसे वहीं भर्ती कराया गया है, जबकि गोपालपुर के मरीज को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।- डीएस अस्थाना, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी