फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two cm per hour. Water level of the Ganges rising

प्रति घंटे दो सेमी. बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sat, 08 Jul 2017 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 08 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two cm per hour. Water level of the Ganges rising
ganga - फोटो : demo
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे किसानों और ग्रामीणों में दहशत है। गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर तथा खतरे का निशान  99.360 मीटर है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की सूचना के अनुसार गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को गंगा का जलस्तर 96.600 मीटर नापा गया। 
विज्ञापन


डलमऊ कस्बा निवासी मोहम्मद नसीर, जहांगीराबाद ग्राम निवासी राम प्रसाद, देवीदीन, सर्जन यादव आदि ने बताया की गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो तो जल्दी ही कटरी क्षेत्र में लगी सब्जियों की फसल नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गंगा की बाढ़ से हजारों हेक्टेअयर फसल डूब जाती है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है, लेकिन प्रशासन से उसका मुआवजा तक नहीं मिलता। किसानों का कहना है कि प्रशासन एक और बाढ़ से निपटने के लिए कागजी घोड़ा दौड़ा रहा है।

वहीं धरातल पर बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी नजर नहीं आ रही हैं। उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि चेतावनी बिंदु पार होने के बाद ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। अभी ऐसी कोई बात नहीं है। जलस्तर पर लगातार नजररखी जा रही है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed