{"_id":"6293b403ed2ed7793c78e339","slug":"two-brother-died-in-accident-raibaraily-news-lko63283938","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। लखनऊ स्थित कार्यालय से शनिवार रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर हुआ। भाइयों के मौत की खबर गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी सोनू सिंह (30) व रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू (26) पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ जिले के सरोजनी नगर स्थित एक बीमा अस्पताल में संविदा पर नौकरी करते थे।
हर शनिवार को ड्यूटी खत्म होने पर दोनों भाई अपने गांव पाहो आते थे। शनिवार रात दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
उन्नाव जिले में मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर संडौली मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गई।
हादसे में भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची उन्नाव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
हादसे की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतकों के बड़े भाई पंकज सिंह की तबियत खराब रहती थी, जिसके चलते दोनों भाइयों की कमाई से परिवार के सारे खर्च चलते थे।
दोनों भाइयों की मौत के बाद पिता सुरेंद्र सिंह, मां निर्मला सिंह, बड़े भाई पंकज सिंह, बिक्की सिंह के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्नाव पुलिस से मिलने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
आधे घंटे सड़क पर पड़े रहे शव
हादसे के बाद रात होने के कारण करीब आधा घंटा तक शव सड़क पर ही पड़े रहे। एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सुरेंद्र ने बताया कि दोनों को छह माह पहले ही नौकरी मिली थी। दोनों भाई एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे।