फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two arrest

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two arrest
बदमाशों के पास से बरामद असलहे व सामान। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार भोर मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान मोबाइल दुकानदार समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर शहर में लूूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। खासकर ये बदमाश महिलाओं से लूटपाट करते थे। लूटे गए मोबाइल दुकानदार के हाथ बेचते थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह, जहानाबाद चौकी प्रभारी संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर क्षेत्र के खप्पर मलंग कब्रिस्तान के पास से दो बदमाश छिपे हैं, जो लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में पुलिस ने शहर क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अंकुर द्विवेदी, शुभम रावत को पकड़ लिया।
पुलिस की फायरिंग से शुभम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुुरवा निवासी मोबाइल दुकानदार रोहित शर्मा को दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 11 मोबाइल, तीन लेडीज पर्स, एटीएम कार्ड, 9500 रुपये, चोरी की दो बाइकें, दो तमंचे, एक आई फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसपी का कहना है कि अंकुर व शुभम शहर क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद लूटे गए मोबाइल को कचहरी रोड स्थित मोबाइल की दुकान चलाने वाले रोहित के हाथों बेच देते थे। एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
पूछताछ में कई घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
पूछताछ में लुटेरे अंकुर और शुभम ने बताया कि हम दोनों मिलकर सदर कोतवाली और मिल एरिया थाना क्षेत्र में लूूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
एक अगस्त को शहर क्षेत्र में एक महिला का पर्स लूूट लिया था, जिसमें आईफोन और एक अन्य मोबाइल था। चार अगस्त को शहर क्षेत्र में ही एक बाइक चोरी की थी। इसी दिन एक महिला का भी पर्स छीन लिया था। लूटे गए मोबाइल और उनका लॉक तोड़ने के बाद बेचने के लिए हम रोहित की मोबाइल शॉप पर जाते थे।

शुभम पर 11, अंकुर पर दर्ज हैं सात मुकदमे
सदर कोतवाल के मुताबिक अंकुर और शुभम रावत दोनों आपराधिक किस्म के शातिर अपराधी हैं। शुभम रावत के खिलाफ सदर और मिल एरिया थाने में लूट, आर्म्स एक्ट के कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अंकुर के खिलाफ सदर कोतवाली और मिल एरिया थाने में लूट, आर्म्स एक्ट के सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed