फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tubewell motor breaks down; water supply to two neighborhoods halted

Raebareli News: नलकूप की मोटर खराब, दो मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tubewell motor breaks down; water supply to two neighborhoods halted
रायबरेली। शहर में नलकूप की मोटर खराब होने से दो मोहल्लों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। तीन दिन से करीब तीन हजार आबादी के सामने पेयजल का संकट है। ऐसे में नागरिकों को प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। इससे नागरिकों में गहरी नाराजगी है। हालांकि नागरिकों की सूचना पर नगर पालिका के जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मोटर ठीक करने में जुटी। दावा है कि मंगलवार सुबह से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। दरअसल, शहर के सुरजूपुर मोहल्ले में बड़ा नलकूप लगा है। इस नलकूप से सुरजूपुर के अलावा खटिकाना मोहल्ले के अलावा रामलीला मैदान के पास रहने वाले नागरिकों के घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कुल मिलाकर इस नलकूप से ढाई हजार से ज्यादा लोगों की प्यास बुझती है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को मोटर खराब हो गई। इससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। ऐसे में मोटर नहीं चलने से बाधित हुई पेयजल आपूर्ति से लोगों के घरों में पानी की किल्लत होनी शुरू हो गई। मोटर खराब होने की सूचना के बाद भी जलकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नागरिक पेयजल संकट से बेहाल हैं। जलकल के सहायक अभियंता राज कुमार सिंह व अवर अभियंता भी नागरिकों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं रहे। ऐसे में सोमवार को पालिका के अफसरों तक बात पहुंची तो जलकल विभाग के अफसर व कर्मचारी सक्रिय हुए। दोपहर बाद टीम मोटर ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक मोटर ठीक नहीं हो पाई थी। खाना बनाने समेत अन्य जरूरतों के लिए नागरिकों को हैंडपंपों को सहारा लेना पड़ा। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। मोटर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
15 दिनों में पांच बार खराब हुई मोटर
सुरजूपुर मोहल्ले के नलकूप में लगी मोटर 15 दिनों में पांच बार खराब हुई। हर बार पुरानी मोटर को ठीक कर लगाया जाता। इससे वह खराब होती रही। वीरेंद्र त्रिवेदी, अमर मिश्रा, पप्पू वर्मा बताते हैं कि नई मोटर नहीं लगाई गई है। यदि नई मोटर लगा दी जाती तो पेयजल संकट से जूझने की नौबत नहीं आती। जलकल के अधिकारी कमीशनबाजी के चक्कर में रिपेयरिंग कराकर पुरानी मोटर लगाते हैं। जब बजट मिलता है तो जलकल विभाग के अधिकारी नई मोटर लगाने में क्यों देरी करते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अंकित त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, सुनील वर्मा, अमित मिश्रा ने बताया कि नई मोटर लगाने पर ही पेयजल संकट से राहत मिलेगी। खराबी के बाद पुरानी मोटर लगाकर ही काम चलाया जा रहा है। यही वजह है कि मोटर खराब हो जाती है। नागरिकों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed