फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   TSI and PRD jawans beaten up

Raebareli News: टीएसआई और पीआरडी जवानों को पीटा

Sat, 13 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
TSI and PRD jawans beaten up
रायबरेली। ई रिक्शा का रूट बदलने की बात से गुस्साए युवक ने शुक्रवार को पुलिस बूथ के पास यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) और दो पीआरडी जवानों की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान टीएसआई भूमि पर गिर पड़े। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी भी युवक से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


टीएसआई रामसजीवन के मुताबिक सुबह 11 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सारस तिराहा पर पीआरडी जवान सुनील कुमार, राममिलन के साथ ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन की तरफ ई रिक्शा जा रहा था। जाम लगने के चलते ई रिक्शा का रूट बदल दिया। इससे ई रिक्शा पर बैठा युवक नीचे उतरा और कहासुनी करने लगे। शांत करने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान वह भूमि पर गिर पड़े।
विज्ञापन



इससे ट्रक की चपेट में आने से बच गए। पीआरडी जवानों के साथ भी मारपीट की। खास बात ये रही कि सारस तिराहा पर पुलिस बूथ बना है। थाने की पुलिस की तैनाती भी रहती है। बावजूद युवक पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा और उसने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि टीएसआई की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव स्थित बच्चा उर्फ शिवपूजन उर्फ धीरेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed