फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck full of cattle overturns, 19 killed

मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, 19 की मौत

Sat, 12 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck full of cattle overturns, 19 killed
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में भरे 19 मवेशियों की मौत हो गई जबकि नौ मवेशियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ट्रक मुरादाबाद का बताया जा रहा है। वध प्रतिबंधित मवेशियों को भरकर कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर माधव गंदा नाला के निकट शुक्रवार की रात मवेशियों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब आसपास के लोग नाले के निकट गए तो मवेशियों के कराहने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डलमऊ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक की बाडी तोड़वाकर मवेशियों को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि 19 मवेशियों की मौत हुई है जबकि नौ मवेशी स्वस्थ हैं जिन्हें गोशाला भेजवा दिया गया है। वहीं नंबर के आधार पर ट्रक मुरादाबाद का बताया जा रहा है। मवेशियों को कहां से कहां के लिए ले जाया जा रहा था, पुलिस इसका पता लगा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed