फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Troubled woman jumps into the Say River

बीमारी से तंग महिला सई नदी में कूदी

Sat, 04 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Troubled woman jumps into the Say River
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक महिला सई नदी में कूद गई। जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बीमारी से तंग होने के चलते महिला के नदी में कूदने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

शहर के राजघाट पुल के पास शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक महिला सई नदी में कूद गई। सूचना मिलने पर सीओ सदर आरपी शाही, कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह, राजघाट चौकी प्रभारी विजय नारायण शुक्ल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से महिला की नदी में खोजबीन कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शहर के खालीसहाट निवासी विवेक कुमार ने सूचना दी है कि उसकी मां हीरामनी सोनकर (55) बीमारी से तंग होकर सई नदी में कूदी है। विवेक की सूचना पर महिला की नदी में खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed