{"_id":"5eff79fd8ebc3e42f75bd00f","slug":"tributes-paid-to-martyrs-miscreants-be-hanged-raibaraily-news-lko52903395","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बदमाशों को फांसी दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बदमाशों को फांसी दी जाए
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर के बिल्हौर में मुठभेड़ में शहीद जिले के लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम शहीद चौक पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकत्र हुए।
सीओ सिटी आरपी शाही के साथ श्रद्धांजलि देने के साथ ही वारदात की निंदा करके बदमाशों को पकड़कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री द्वारा शहीद परिवारों के सदस्यों को अविलंब नौकरी और सहायता राशि देने की सराहना की गई।
व्यापारी नेता गुरजीत सिंह तनेजा, संदीप जैन ने कहा कि इस वक्त हमारी सुरक्षा को लेकर पुलिस कोरोना से लड़ रही है। लोगों की सहायता कर रही है और उनके साथ इस तरीके की घटना यह बर्दाश्त से बाहर है। राजनरायन अग्रहरि, सोनू वर्मा ने भी गुस्सा जताया।
विज्ञापन
शहीद चौक पर सभी व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने में सीओ सदर आरपी शाही, एसएसआई संजय सिंह, व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, देवेंद्र सिंह खनूजा, वीरेंद्र अग्रहरि, रणजीत सिंह बग्गा, प्रभाकर गुप्ता, श्रवण चैनानी, शाहनवाज अहमद, मुकेश अग्रवाल, जीशान अहमद, परमजीत सिंह, दिग्विजय सिंह आदि शामिल रहे।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को तिलक भवन में सभा आयोजित की। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एडवोकेट ने कहा कि वारदात के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाए। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि शाम को कांग्रेसियों ने शहीद पुलिस कर्मियों के लिए अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित किए। इस मौके पर राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ल, रवींद्र सिंह, अभय त्रिवेदी, शैलजा सिंह, अनवार खान आदि उपस्थित रहे।