{"_id":"5c72e639bdec224e0121e709","slug":"trian-passed-away-crack-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजर गईं दो ट्रेनें, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजर गईं दो ट्रेनें, बचा हादसा
Mon, 25 Feb 2019 12:15 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उन्नाव-ऊंचाहार रेल खंड पर रविवार को टूटी हुई पटरी से मालगाड़ी समेत दो ट्रेनें गुजर गईं। गैंगमैन ने पटरी फैक्चर होने की सूचना रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर हरकत में आए अधिकारियों ने कॉसन लगाकर ट्रेनों को रवाना किया। ट्रेनों के गुजरने के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
लालगंज-डलमऊ के बीच 69-सी गेट के पास पटरी के जॉइंट में फैक्चर हो गया था। ट्रैक निरीक्षण के दौरान गैंगमैन सर्वेश सिंह ने पटरी चटकी देखी तो रविवार सुबह 7.55 बजे इसकी सूचना स्टेशन मास्टर मुस्तकीन खान को दी।
विज्ञापन
आननफानन स्टेशन मास्टर ने रघुराज सिंह से रायबरेली जाने वाली ट्रेन संख्या-54222 को लालगंज स्टेशन पर ही रोक दिया। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। फैक्चर हुए स्थान पर क्लंप पैड और 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
यह ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। उधर, रेलवे लाइन में फैक्चर होने की सूचना मिलने से कुछ देर पहले ही इस पटरी से रायबरेली से रघुराज सिंह जाने वाली ट्रेन संख्या 54221 और एक मालगाड़ी गुजर चुकी थी।
स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि रेल लाइन में फैक्चर होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर रेल पथ निरीक्षक आरके तिवारी ने साथी कर्मचारियों के साथ मरम्मत कराई। शाम चार बजे मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद संचालन सुचारु हो गया।