फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   tree cut

काट डाले दो हरे नीम के पेड़, चार के विरुद्ध केस दर्ज

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
tree cut
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में कुछ लोगों ने चोरी से प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लकड़ियां जब्त कर ली हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

डोमापुर मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में खेत में लगे दो हरे नीम के पेड़ों को काटा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। एसआई प्रेम कुमार की टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव निवासी बड़े यादव, इंद्र कुमार, चंद्र विजय, जय विजय के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया।
पुलिस ने मौके से छह बोटे लकड़ी व कई क्विंटल जलौनी लकड़ी बरामद की। इस लकड़ी को गांव के ही एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed