फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport Minister suspends ARTO Administration in Lucknow case

रायबरेलीः गड़बड़ी मिलने पर परिवहन मंत्री ने एआरटीओ को किया सस्पेंड

Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister suspends ARTO Administration in Lucknow case

रायबरेली में गंभीर अनियमितता की शिकायत पर सरकार ने रायबरेली के एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया के निर्देश पर की गई है। एआरटीओ को लखनऊ में तैनाती के दौरान वाहन मालिकों को जानकारी दिए बिना ही उनके वाहनों को ट्रांसफर करने के मामले में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

 

परिवहन मंत्री ने बताया कि एआरटीओ पर लगे आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं। मंत्री ने बताया कि एआरटीओ ने अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि उनको आवंटित विभागीय लॉगइन किसी ने हैक कर ली थी। जिसकी जरिए वाहन मालिकों के नाम ट्रांसफर करने में गड़बड़ी की गई थी। उन्होंने बताया कि एआरटीओ के पक्ष को ध्यान में रखते हुए ही फिलहाल राघवेंद्र पर लगे आरोपों की जांच उप परिवहन आयुक्त संजय माथुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 

इस बीच सूत्रों का कहना है कि एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने लखनऊ में तैनाती के दौरान वाहनों का मालिकों की बिना जानकारी के ही ट्रांसफर करने के आरोप लगे थे। मामले की जानकारी होने के बाद जांच कराई गई थी। लखनऊ के बाद उन्हें एआरटीओ प्रशासन के पद पर रायबरेली में तैनाती दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एआरटीओ के खिलाफ भी चल रही गबन की जांच

रायबरेली में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। कोई आदेश भी प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि एआरटीओ दफ्तर में अधिकारी के निलंबन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी, वहीं एआरटीओ (प्रशासन) से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ है।
 

जिले में तैनात रहे पूर्व एआरटीओ (प्रशासन) संजय तिवारी के खिलाफ भी गबन की जांच चल रही है। मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। वर्तमान में संजय एआरटीओ (प्रशासन) लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं। राघवेंद्र सिंह पर कार्रवाई के बाद उनका मामला भी एक फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed