फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Transformers kept in the open

खुले में रखे ट्रांसफार्मर, मंडरा रहा मौत का खतरा

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open
शहर के खाली सहाट मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर के पास डबल ट्रांसफार्मर लगे हैं। किसी में सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगी। ट्रांसफार्मर से निकली केबल जमीन पर पड़ी है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बरसात में यहां लगी केबलों में स्पार्किंग होती रहती है। शिकायत के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी के गेट नंबर दो के पास खुले में ट्रांसफार्मर जानलेवा साबित हो रहा है। जाली नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास ठेलिया लगा दी गई है। यदि ठेलिया में करंट आ गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन कचहरी में वादकारियों व अधिवक्ताओं का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

घोसियाना के पास लगे ट्रांसफार्मर का चबूतरा भी जर्जर हो गया है। केबल जमीन छू रही है। बरसात में यहां पर कई बार करंट उतर चुका है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर में सुरक्षा जाली नहीं लगाई जा रही है। ट्रांसफार्मर के बगल से आने-जाने का रास्ता है। दिन भर चहल पहल बनी रहती है। इसके बावजूद अभियंता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। यह तीन केस महज बानगी भर है। ऐसे ही कई जगह ट्रांसफार्मर लगे हैं, जहां हर पल मौत का खतरा मंडराता रहता है। इन ट्रांसफार्मरों के आसपास करंट उतरने से कई मवेशी मर चुके हैं।
इसके बावजूद अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वह किसी बड़े हादसे का इंतजार रहे हैं। यदि सुरक्षा जाली लगा दी जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।
चौराहा हो या फिर आबादी क्षेत्र हर जगह खुले में ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई हो रही है। उपभोक्ता मनोज कुमार विश्वकर्मा, कैलाश ओझा, पवन कुमार यादव, दयाल शंकर त्रिपाठी ने बताया कि खुले में ट्रांसफार्मर रखे होने से उनके बगल से निकलने में डर लगता है। कब करंट उतर आए।

यह किसी को पता भी नहीं चलता। कई-कई जगह तो ट्रांसफार्मर सड़क किनारे लगे हैं, जिनके बगल से लोग निकलते हैं। यदि करंट उतर आए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले में अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि जहां भी खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, वहां पर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई कराई जाती हैं, ताकि करंट उतरने जैसे मामले न हो। जाली लगवाने के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed