{"_id":"60f42cee8ebc3e09f74d95d3","slug":"transfer-raibaraily-news-lko587465461","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से डटे तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से डटे तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। ये तीनों काफी लंबे समय से इस जिले में तैनात थे। इसके साथ ही दूसरे जिलों से तीन खंड शिक्षा अधिकारी स्थानांतरित होकर यहां आएंगे। बीएसए का पहले ही तबादला हो गया था। नए बीएसए जॉइन भी कर चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले को लेकर सूची का इंतजार किया जा रहा था।
जिले के छतोह विकास क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी हौसला प्रसाद, राही विकास क्षेत्र में तैनात बीईओ रमेश चंद्र चौधरी और खीरों विकास क्षेत्र में तैनात बीईओ रवि कुमार सिंह का तबादला हुआ है।
हौसला प्रसाद को फतेहपुर, रमेशचंद्र चौधरी को लखीमपुर खीरी और रवि कुमार सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है। इसी तरह दूसरे जिलों से तीन खंड शिक्षा अधिकारी स्थानांतरित होकर यहां आएंगे। इनमें बहराइच से बृजलाल, प्रयागराज से रामचंद्र यादव और बाराबंकी से मुकेश कुमार का स्थानांतरण रायबरेली जनपद के लिए किया गया है।