{"_id":"5e079eaa8ebc3e87ed670129","slug":"trains-tomuch-late-raibaraily-news-lko500152368","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी, पद्मावत और पंजाब मेल की लेटलतीफी ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी, पद्मावत और पंजाब मेल की लेटलतीफी ने रुलाया
विज्ञापन
रायबरेली। सर्द मौसम और कोहरे की मार का असर सबसे ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। ज्यादातर पैसेंजर गाड़ियां और कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जिन गाड़ियों को चलाया जा रहा है, उनमें से कोई भी समय से नहीं चल रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी हर दिन बढ़ती जा रही है।
शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई अन्य गाड़ियों ने यात्रियों को खूब रुलाया। सफर करने वाले यात्री समय से घर नहीं पहुंच सके, वहीं यहां से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल करीब पांच घंटे की देरी से यहां पहुंची। दोपहर 12.10 बजे आने वाली गाड़ी शाम 5 बजे के बाद आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल पौने दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से आने वाली गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस करीब चार घंटे और दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची। वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14219 इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटा तो गाड़ी संख्या 14220 इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा लेट रही।
प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण गाड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस सवा घंटा लेट रही, जिससे दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित हुई। रायबरेली से ऊंचाहार जाने वाली गाड़ी संख्या 54226 पैसेंजर को करीब एक घंटे की देरी से रवाना किया गया, जिससे ऊंचाहार से वापसी में भी गाड़ी संख्या 54225 पैसेंजर को डेढ़ घंटे की देरी से रवाना किया गया।
प्रयाग से बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से चली। प्रयाग इंटरसिटी भी सवा घंटा लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति पर प्रभाव पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।