फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains stopped due to lack of signal

Raebareli News: सिग्नल न मिलने से खड़ी हो गईं ट्रेनें

Sat, 13 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Trains stopped due to lack of signal
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहलते यात्री।
रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर बृहस्पतिवार को देर रात दो ट्रेनों की रफ्तार उस समय थम गई, जब ऊंचाहार स्टेशन के नजदीक पॉइंट फेल होने से सिग्नल नहीं दिए जा सके। नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर एक घंटे और गंगा गोमती एक्सप्रेस को रायबरेली से ऊंचाहार के बीच पौन घंटे रोकना पड़ा। दूसरी तरफ दरियापुर में ट्रेनों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


ऊंचाहार स्टेशन के निकट रायबरेली जाने वाली लाइन का पॉइंट फेल हो गया। इससे प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ऊंचाहार में रोक दी गई। यह ट्रेन करीब आधे घंटे विलंब से पहुंची थी, लेकिन एक घंटे तक रुकी रहने के कारण डेढ़ घंटे लेट हो गई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस रायबरेली तक समय से चल रही थी, लेकिन पॉइंट फेल होने के कारण रास्ते में देर तक रोकना पड़ा तो ऊंचाहार स्टेशन पर पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि रायबरेली की ओर से एक इंजन आ रहा था, जिससे नौचंदी एक्सप्रेस रोकी गई। पॉइंट फेल होने से दिक्कत आई। पहले इंजन और फिर गंगा गोमती को पास कराने के बाद नौचंदी रवाना की गई। दूसरी तरफ शहर के रेलवे स्टेशन के निकट दरियापुर स्टेशन पर रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। रात होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरियापुर के स्टेशन अधीक्षक शील कुमार का कहना है कि पहले कानपुर-रायबरेली पैसेंजर को पास कराया गया, फिर एक मालगाड़ी भी दौड़ाई गई। इसलिए रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर को देर तक रोकना पड़ा।



ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रहे यात्री
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। बृहस्पतिवार की रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नईदिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed