फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains crawling in dense fog, delay continues

घने कोहरे में रेंग रही ट्रेनें, लेटलतीफी जारी

Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Trains crawling in dense fog, delay continues
रायबरेली। कोहरे की वजह है कि ट्रेनें रेंग रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। कई ट्रेनें निरस्त हैं। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के इस मौसम में ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरना पड़ रहा है। रविवार को पंजाब मेल, पद्मावत, नौचंदी, काशी विश्वनाथ, इंटरसिटी, गंगा गोमती समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब हालत पंजाब मेल की रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस और दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस लगभग एक-एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या-14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से यहां पहुंची। दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।
हर स्टेशन पर रोक कर चलाई इंटरसिटी
रायबरेली/बछरावां। लखनऊ से सुबह 7 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई गाड़ी संख्या-14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस को हर स्टेशन पर रोक कर चलाया गया।
इससे इस गाड़ी ने लखनऊ से रायबरेली तक 78 किमी. का सफर तीन घंटे में पूरा किया। यह ट्रेन बछरावां में डेढ़ घंटे तो रायबरेली में पौने दो घंटे की देरी से पहुंची।
रायबरेली स्टेशन पर इसे 15 मिनट रोका गया। बछरावां और हरचंदपुर में भी तय समय से ज्यादा देर तक रोकी गई। लखनऊ से छूटने के बाद बछरावां तक कई जगह इसे काफी देर तक रोका गया।

इससे यह गाड़ी अगले स्टेशन के लिए लेट होती रही। बछरावां के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ में कोई काम चल रहा था, जिससे इंटरसिटी को हर स्टेशन पर थोड़ी-थोड़ी देर रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed