{"_id":"602ffa508ebc3ee9593b1bc5","slug":"training-raibaraily-news-lko565692833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटों के आरक्षण के लिए बीडीओ व एडीओ को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटों के आरक्षण के लिए बीडीओ व एडीओ को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों को आरक्षण प्रक्रिया के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शासन से तय गाइडलाइन के हिसाब से सीटों के आरक्षण का काम पूरा करने के आदेश दिए गए।
जिला पंचायत राज अधिकरी राजेंद्र प्रसाद ने प्रशिक्षण में बीडीओ और एडीओ को गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक वार सीटों के आरक्षण की संख्या उपलब्ध कराया जाएगा। उसी के आधार पर ब्लॉक स्तर पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के आरक्षण का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन से तय गाइडलाइन का पालन किया जाए। यदि किसी को कहीं किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो मुख्यालय से मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
डीडीओ शोभनाथ चौरसिया ने कहा कि 28 फरवरी तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके पहले आरक्षण व सीटों के आवंटन संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में बीडीओ और एडीओ द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। सभी को समय से सीटों के आरक्षण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे शासन की मंशा पर तय समय में सीटों के आरक्षण की सूची को जारी किया जा सके। इस मौके पर एडीओ (पंचायत) सईद अहमद, श्रवण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।