{"_id":"603d3da28ebc3ec899796dcf","slug":"training-given-to-bring-children-into-the-mainstream-of-education-raibaraily-news-lko567440762","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने की दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने की दी ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र खीरों में सोमवार को उपचारात्मक शिक्षण आधारित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का तीसरा फेरा है जिसमें पहले दिन 60 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यालय खुलने पर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और शिक्षकों व बच्चों के बीच समन्वय स्थापित करने की जानकारी दी गई। उपचारात्मक शिक्षण अभियान 100 दिन तक चलेगा।
राजवंत सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप 50 फीसदी बच्चे विद्यालय बुलाए जाने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कई महीनों से बच्चों का शिक्षकों एवं विद्यालय से संपर्क टूट सा गया है। इसीलिए ऐसी कोशिश की जाए जिससे बच्चे विद्यालय आएं और उनका ठहराव हो सके।
शिक्षकों का बच्चों से सामंजस्य स्थापित हो सके। वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रमेश कुमार, संजय सिंह ने भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर रंजना चौधरी, पूनम सिंह, मधु जायसवाल, कामिनी, स्नेहलता, रचना चौधरी, शिप्रा यादव, शिवनाथ पटेल आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ रवी कुमार सिंह ने किया।