{"_id":"60d8a6538ebc3e2d93144cb8","slug":"train-raibaraily-news-lko5843991186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चली पंजाब मेल, अब एक से आएगी, यात्रियों को मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चली पंजाब मेल, अब एक से आएगी, यात्रियों को मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जायस-रूपामऊ रेल खंड के दोहरीकरण के चलते निरस्त की गई पंजाब मेल का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। हावड़ा से अमृतसर के बीच दौड़ने वाली यह गाड़ी इस जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अभी इस गाड़ी के फिर से शुरू होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।
रायबरेली से अमेठी के बीच में जायस-रूपामऊ रेल खंड का दोहरीकरण कार्य और सीआरएस के निरीक्षण को देखते हुए 18 से 25 जून तक पंजाब मेल और जनता मेल को निरस्त किया गया था।
जनता मेल का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन पंजाब मेल पटरी पर नहीं लौट सकी। हावड़ा से अमृतसर के बीच दौडने वाली गाड़ी संख्या 03005 एवं 03006 पंजाब मेल का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
इस गाड़ी के एक जुलाई से पटरी पर लौटने की संभावना जताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि पंजाब मेल अभी शुरू नहीं हुई है। इसे क्यों निरस्त किया गया है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
कानपुर इंटरसिटी ने भी भरा फर्राटा
काफी समय से बंद चल रही गाड़ी संख्या-04123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का संचालन भी शुरू हो गया है। रविवार को यह गाड़ी अपने निर्धारित समय पर आई। इस गाड़ी को 22 जून से चलाने का फैसला लिया गया था, लेकिन दोहरीकरण के चलते संचालन शुरू नहीं हो सका था।
गाड़ी संख्या-04124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी शनिवार को शुरू हो गई थी। इसी तरह दोहरीकरण के चलते 18 जून से निरस्त की गई जनता मेल भी अब पटरी पर लौट आई है।
वाराणसी से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या-04265 का संचालन शनिवार से शुरू हो चुका है। गाड़ी संख्या-04266 जनता मेल रविवार को देहरादून से चल चुकी है, जो सोमवार को सुबह रायबरेली होते हुए वाराणसी जाएगी। डायवर्ट की गई ट्रेनें भी अपने पुराने मार्ग से चलने लगी हैं।