फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

ट्रेनों में घट रही यात्रियों की संख्या, आरक्षण से ज्यादा निरस्त हो रहे रेल टिकट

Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Train
रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले से होकर चल रहीं 23 जोड़ी ट्रेनों के बावजूद रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब पहले से आरक्षण करा चुके लोग अपनी यात्रा को कैंसिल कर रहे हैं। यही वजह है कि रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर रिजर्वेशन कराने वालों से ज्यादा कैंसिलेशन कराने वाले लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय जिले से होकर 23 जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें आठ जोड़ी ट्रेनें रोजाना चलती हैं तो बाकी साप्ताहिक या हफ्ते में दो-तीन दिन संचालित होती हैं। इनमें सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन इंटरसिटी अनारक्षित और बाकी सभी ट्रेनें आरक्षित हैं।
विज्ञापन

अनारक्षित ट्रेन में टिकटों की बिक्री भी नहीं बढ़ सकी है। रोजाना बमुश्किल आठ-दस टिकट ही बिकते हैं। अब रिजर्वेशन की स्थिति भी गड़बड़ा रही है। इधर कई दिनों से लगातार आरक्षण निरस्त कराने वालों की संख्या बढ़ी है। इस वजह से काउंटर पर होने वाली आमदनी से ज्यादा रिफंड देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल को 103 यात्रियों के रिजर्वेशन हुए तो 123 आरक्षण निरस्त हुए। 21 अप्रैल को 93 यात्रियों के रिजर्वेशन और 127 यात्रियों के कैंसिलेशन, 22 अप्रैल को 117 यात्रियों के आरक्षण और 144 यात्रियों के निरस्तीकरण कराए गए।
बीती 23 अप्रैल को स्थिति कुछ सुधरी और 95 रिजर्वेशन हुए, जबकि आरक्षण कैंसिल कराने वाले यात्रियों की संख्या 68 रही। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक किरन श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षण कम हो रहे हैं, जबकि कैंसिल कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
गाड़ियों की लेटलतीफी, घर जाने को नहीं मिले वाहन
ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के अंदर तपिश से जूझे तो रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद जांच की प्रक्रिया से गुजरे। ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी खूब परेशान किया।

स्टेशन से बाहर आए तो लॉकडाउन के चलते घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। शनिवार की तरह रविवार को भी रेलवे स्टेशन पर कुछ वैसा ही माहौल नजर आया।
पंजाब मेल सवा घंटे और जनता मेल पौन घंटे देर से आई। प्लेटफार्म से बाहर निकले तो जांच के लिए लाइन लग गई। लॉकडाउन के चलते कई यात्रियों ने अपने निजी वाहन मंगा लिए। स्टेशन पर जो ऑॅटो या ई-रिक्शा खड़े थे, उनमें सवार होने को लेकर लोगों में होड़ रही। इसके बाद भी कई यात्रियों को वाहन नहीं मिले। काफी इंतजार के बाद उन्हें पैदल ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed