फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

उद्योग नगरी ट्रेन से आए 118 यात्रियों की जांच, जांच को लिए गए सैंपल

Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Train
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुंबई से आने वाली ट्रेन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसीलिए इस ट्रेन से आने वाले यात्रियों की जांच होती है। बुधवार को पौन घंटे की देरी से आई उद्योग नगरी एक्सप्रेस से 118 यात्री उतरे, जिनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से मुंबई के बीच हफ्ते में दो दिन उद्योग नगरी एक्सप्रेस चलाई जा रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए रेलवे और बस स्टेशन पर स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई हैं, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से आने वाली गाड़ियों, विशेष तौर से मुंबई से लौटने वाली गाड़ी संख्या-01073 उद्योग नगरी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस ट्रेन से आने वाले हर यात्री की जांच कराई जाती है। यह गाड़ी सोमवार और बुधवार को मुंबई से आती है। बुधवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब पौन घंटे की देरी से शाम 5.45 बजे यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। यात्रियों के बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक खोला गया, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच कराए बाहर न निकलने पाए।

निकास द्वार के पास स्वास्थ्य टीम ने एक-एक यात्री का पूरा ब्योरा नोट किया, फिर सैंपल लेने के बाद जाने दिया। सैंपल प्रभारी एसपी मौर्य ने बताया कि मुंबई से आने वाली ट्रेन से 118 यात्री उतरे। सभी यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed