फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train late

दो घंटे देर से आई अमृतसर वाली पंजाब मेल

Sun, 28 Aug 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Train late
रायबरेली। ट्रेनों का संचालन आए दिन पटरी से उतर रहा है। गाड़ियों की लेटलतीफी, निरस्त रहने व रूट परिवर्तन से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे की देरी से आई। प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी निरस्त रही तो नीलांचल एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से आई। इस वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल दो घंटे सात मिनट और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 13006 पंजाब मेल एक घंटे 36 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ लखनऊ के मानक नगर में चल रहे नान-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस जिले की कुछ ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14124 इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। सोमवार से यह गाड़ी दोनों दिशाओं से 2 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
इसी तरह आनंद विहार से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या 12876 नीलांचल एक्सप्रेस को उन्नाव से रायबरेली के बीच डायवर्ट किया गया है। यह गाड़ी लखनऊ के बजाए बदले हुए मार्ग से चलाई गई।
उन्नाव से लालगंज, डलमऊ, दरियापुर होते हुए रायबरेली लाया गया। इस वजह से यह गाड़ी पौन घंटे देरी से आई। रायबरेली स्टेशन पर भी गाड़ी को करीब पौन घंटे तक रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं।

रेलवे जीएम का दौरा जल्द
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक 30 और 31 अगस्त को निरीक्षण करने आ सकते हैं। वह अयोध्या से बनारस जाएंगे। इसके बाद प्रतापगढ़, अमेठी के रास्ते रायबरेली होते हुए लखनऊ जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रास्ते में कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर भी रुक सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि जीएम के निरीक्षण को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन अभी तक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed