फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic system of the city will improve, RDA is preparing traffic and transportation plan

सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था, आरडीए तैयार कर रहा ट्रैफिक एवं ट्रांस्पोरेशन प्लान

Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic system of the city will improve, RDA is preparing traffic and transportation plan
रायबरेली। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था जल्द ही बदली नजर आएगी। ट्रैफिक एवं ट्रांस्पोर्टेशन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए रायबरेली विकास प्राधिकरण के कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरडीए ने यह काम शुरू भी कर दिया है। मामले में डीएम ने एसपी, एआरएम, पीडब्ल्यूडी समेत आठ विभागों को डाटा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। सभी को सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिससे यातायात में सुधार का प्लान तैयार करके उसे शहर में लागू कराया जा सके। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जहां देखो वहीं दिनभर जाम से लोग बेहाल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं अतिक्रमण के कारण तो कहीं संकरी सड़कों के कारण अधिक जाम हो रहा है। बाजार में तो सड़क तक दुकानें लगी होने और वाहनों के खड़े होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है।
शहर में वाहनों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन यातायात को कंट्रोल करने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को और सुगम करने के लिए प्रयास शुरू हो गया है। डीएम के आदेश पर रायबरेली विकास प्राधिकरण ने ट्रैफिक एवं ट्रांस्पोर्टेशन प्लान तैयार करने में जुट गया है।
यातायात व्यवस्था के लिए डाटा उपलब्ध कराने के आदेश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। डीएम ने एसपी, एआरएम, एआरटीओ, रेलवे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनएचएआई, पीडब्यूडी, नगर पालिका को सात दिन में अपने-अपने विभागों से संबंधित डाटा देने के आदेश दिए गए हैं।
जिससे जल्द से जल्द प्लान तैयार करके शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। डीएम ने यातायात पुलिस से वर्तमान व प्रस्तावित ट्रैफिक सिग्नल लोकेशन, क्रिटिकल व भीड़भाड़ वाले इलाकों के नाम, निजी वाहनों के पार्किंग स्थान, हादसों के लिए संवेदनशील क्षेत्र की जानकारी मांगी गई है।
नगर पालिका से स्मार्ट सिटी रिपोर्ट, वेंडिंग जोन, सड़कों की पूरी डिटेल, क्षेत्र में रिक्त भूमि, वार्ड मानचित्र व जनसंख्या, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण स्तर व लोकेशन, रेलव से स्टेशनों के विस्तार, पार्किंग आदि की जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा रोडवेज, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई आदि विभागों से भी जरूरी डाटा मांगे गए हैं। आरडीए सचिव एके राय ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए ट्रैफिक एवं ट्रांस्पोर्टेशन प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों से डाटा मांगा गया है। डाटा मिलते ही काम तेज कर दिया जाएगा। इस संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed